Guwa (Sandeep Gupta) लंबे समय से लंबित पड़े गुवा अयस्क खान के स्थाई कर्मियों के इंसेंटिव रिवॉर्ड 2025-26 का भुगतान अब हो रहा है। अप्रैल 2025 से बकाया यह राशि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के लगातार प्रयासों के बाद मंजूर हुई है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था, जिसके परिणामस्वरूप गुवा सेल प्रबंधन ने इसे स्वीकार किया। प्रबंधन ने घोषणा की है कि आगामी 25 अक्टूबर को मिलने वाले वेतन के साथ अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 तक की अवधि का बकाया इंसेंटिव रिवॉर्ड जोड़ा जाएगा। इस निर्णय से खान क्षेत्र के स्थाई कर्मियों में खुशी का माहौल है।
झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की बहाली ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी यदि किसी तरह की समस्या कर्मियों के सामने आती है तो संगठन पूरी ताकत से उनकी लड़ाई लड़ेगा। वहीं, गुवा अयस्क खान के कर्मियों ने इंसेंटिव रिवॉर्ड की बकाया राशि मंजूर होने पर राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इससे त्योहारों से पहले आर्थिक बोझ कम होगा और परिवार की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।
No comments:
Post a Comment