Upgrade Jharkhand News. सरायकेला-खरसावाँ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी दुर्गा पूजा का त्योहार को लेकर पुरे जिले में अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। 16 सितंबर को पुलिस अधीक्षक महोदय को मिले गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय चाण्डिल के निर्देशन में नीमडीह थाना पुलिस के द्वारा थानान्तर्गत ग्राम तेतलो के रहने वाल अशोक गोप उर्फ विडियो गोप, पिता रामु गोप के घर में छापामारी करने पर, घर के मेन दरवाजे पर खड़े टेम्पु में भारी मात्रा में लोड नकली अंग्रजी शराब के साथ निरंजन गोराई, पिता मोतिलाल गोराई, ग्राम भादुडीह, थाना चाण्डिल, जिला सरायाकेला-खरसार्यों एवं प्रकाश कुमार गुप्ता, पिता हाजारी प्रसाद गुप्ता, ग्राम हलुदबनी, थाना परशुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को रंगे हाथ पकड़ा गया तथा घर के अंदर से नकली अंग्रेजी शराब निर्माण में इस्तमाल होने वाला स्प्रीट, विभिन्न ब्रांड के लेबल, स्टीकर, बोतल का ढक्कन एवं अन्य सामान बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुछ-ताछ करने पर बताया गया कि आगामी दुर्गा पूजा के त्योहार में शराब की भारी मांग को देखते हुए यंहा पर नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था, जिसे ये दोनों अपने टेम्पु से नीमडीह एवं चाण्डिल थाना क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इस संबंध में नीमडीह थाना काण्ड सं० 53/2025, दिनांक 16.09.2025, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/274/275 बी०एन०एस०-2023 एवं 47 (ए०) / 47 (बी०) / 47 (सी०)/52/55 उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। उक्त नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री को संचालित करने में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
बरामद सामान - Mc Dowells No-1 Luxury लिखा हुआ 375 एम०एल० का नकली अंग्रेजी शाराब-112 बोतल, Mc Dowells No-1 Luxury लिखा हुआ 180 एम०एल० का नकली अंग्रेजी शाराब-125 बोतल, Iconiq White लिखा हुआ 375 एम०एल० का नकली अंग्रेजी शाराब-61 बोतल, Iconiq White लिखा हुआ 180 एम०एल० का नकली अंग्रेजी शाराब-160 बोतल, बजाज मैक्सिमा टेम्पु रजि०नं० JH05DU-1845, नीले रंग के ड्राम में करीब 100 ली० स्प्रीट, शराब के बोतल पर चीपकाने वाला King,s Gold, Dream Girl, Royal Challenge, Mc Dowells No-1 Luxury का लेबल।
No comments:
Post a Comment