Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बाबूलाल मरांडी ने काशीडीह में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का किया शुभारंभ Babulal Marandi inaugurated the Durga Puja festival organized by Thakur Pyara Singh Dhurandhar Singh Club in Kashidih.

 


Jamshedpur (Nagendra) ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ काशीडीह रामनवमी मैदान मैं आज हो गया है। उद्घाटन समारोह मैं मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्य के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के करकमलों द्वारा किया गया। मंच पर श्री मरांडी के अलावा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एव जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायिका  पूर्णिमा दास साहू उपस्थित थी। साथ ही मंच पर ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक एव भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह भव्य रूप से ११ पंडितों द्वारा मंत्रोचारण एव शंखध्वनि के साथ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसके उपरांत ठाकुर प्यारा सिंह उच्च विद्यालय के छात्रों एवं ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने पंडाल में प्रवेश कर माँ दुर्गा की उपासना की जहाँ पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर माँ भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं चुनरी द्वारा सम्मानित , अतिथियों को पूजा पंडाल के पंडितों द्वारा किया गया।


तदोपरांत अतिथियों ने मंच की ओर प्रस्थान किया और ठाकुर प्यारा सिंह एवं धुरंधर सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उद्घाटन समारोह में हज़ारों के संख्या में श्रद्धालु एवं काशीडीह निवासी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबुलाल मरांडी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्हें जमशेदपुर की पूजा संस्कृति और पूजा पंडाल के विहंगम दृश्यों ने यहां अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने मा दुर्गा की उपासना एवं उससे जुड़े धार्मिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। साथ ही सभी मेंबरों को  दिल से धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से इस प्रकार का आयोजन सफल हो पाता है।


क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने क्लब की ऐतिहासिकता के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन कर हर रूप की महत्ता को दर्शकों के बीच समझाया। एवं मां दुर्गा के नारी रूप में शक्ति की आराधना के अर्थ को भी विस्तार से बताया। इसके पश्चात सांसद विद्युत वरण महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष वे इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा रहे हैं और विगत कई वर्षों से तदंतर बढ़ते हुए उन्होंने इस दुर्गा पूजा समिति को देखा है। उन्होंने पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि इस बार बंगाल ही नहीं झारखंड के भी श्रमिकों ने इस पंडाल को बनाने में अपना श्रम दिया है। जो कि बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में विधायिका पूर्णिमा दास साहू ने भी संबोधित किया और मां दुर्गे की नौ रूपों की महिमा का वर्णन की। 



इस वर्ष ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति का पंडाल पटमदा बंगाल के कारीगरों द्वारा बारीकी से बनाया गया है। जिसमें तीन महीने का समय लगा है। पंडाल को बनाने में कारीगर काश, पुआल, एव FRP का इस्तेमाल किया गया है। वहीं पंडाल तीन हिस्सों में विभाजित है। प्रथम चारण में पंडाल के अंदर प्रवेश करते ही गुजराती ढोल नृत्य, डांडिया के विहंगम दृश्य दर्शाए गए हैं। दूसरे हिस्से में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीला के गोकुल लीला, मुरली रूप में, श्रीकृष्ण की कदम्ब में आठवार, माखन खाना, पूतना वध, कंस वध, कालिया नाग वध संहार को प्रदर्शित किया गया है। इसके पश्चात पंडाल के गर्भगृह में मां दुर्गा, सरस्वती, मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश एवं श्री कार्तिकेय की भव्य विग्रह रूप वाली प्रतिमा को स्थापित किया गया है।



स्वागत भाषण राज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सम्राट सिंह ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा क्लब के संरक्षक अभय सिंह, क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह, राज सिंह, सुनील दास, कृष्ण प्रसाद, सुशील श्रीवास्तव, संजय कुमार, रिंकू तिवारी, सोमू दास, विनीत दुबे, सूरज जायसवाल, राहुल बंसल समेत क्लब के 200 मेंबर सहित हजारों की संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.