Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव BJP Jamshedpur to celebrate 150 years of Vande Mataram as national festival

 


Jamshedpur (Nagendra) ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाएगी। शुक्रवार को साकची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक भूमिका और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।



15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर साकची स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के बाद 150 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का सम्पूर्ण गायन किया जाएगा। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम् @150’ विषय पर प्रदर्शनी, संगोष्ठियाँ, निबंध, चित्रकला और कविता प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी। प्रेसवार्ता में जिला महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवाद और एकता का प्रतीक बना। 



उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने ऐतिहासिक रूप से इस गीत के प्रति असहिष्णु रवैया अपनाया, जबकि भाजपा इसे भारतीय अस्मिता और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक मानती है। प्रेस वार्ता में जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक बबुआ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा समेत उज्ज्वल सिंह एवं किशोर ओझा मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template