- घाटशिला से भाजपा झामुमो का विदाई तय - देवेंद्र नाथ महतो
Jamshedpur (Nagendra) घाटशिला उपचुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने दिखाया अपना ताकत साथ में थे सैकड़ो समर्थकों के साथ आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो। दोनों लोगों ने चुनाव के अंतिम दिन सुबह गुड़ाबांधा प्रखंड के माकड़ी , चाकसोल , सिंहपुरा , ज्वालकाटा , नागरापाल , डोंगदहा के अलावा अन्य गाँवों का दौरा किया तथा दोपहर गालूडीह में पदयात्रा कर शक्ति प्रदर्शन किया। पदयात्रा जोडिशा बॉस स्टैंड से शुरू होकर सुभाष चौक, कुरी, रेलवे स्टेशन, हाईस्कूल होते हुए ओलंपिक मैदान गालूडीह में समापन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक और ग्रामीण उपस्थित हुए। मौके पर जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र के हर सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। सभी सरकारी अंचल प्रखंड कार्यालय ,थाना, हॉस्पिटल में बिचौलिया हावी है।
हर सरकारी योजनाओं के नाम से खारिज दाखिल , फ्लोट, खाता संख्या , रकवा इत्यादि सुधार जैसे कोई भी काम बिना लेन देन का नहीं होता है। विधायक और प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में अवैध काम चरम पर है। घाटशिला में कानून का राज स्थापित कर भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण के लिए जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को वोट दें । मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि भाजपा झामुमो दोनों चोर चोर मोसेरे भाई है। दोनों आपस में आरोप प्रत्यारोप कर भोले भाले जनता को दिग्भ्रमित करते हैं और भाजपा झामुमो दोनों साथ-साथ लूट का बिज़नेस करते हैं ठेकेदारी करते हैं। 25 साल में झारखंड को दोनों पार्टी मिलकर खोखला कर दिया है।
भाजपा , झामुमो दोनों को राज्य के किसान ,मजदूर ,युवा ,महिला, छात्र आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ा ,अति पिछड़ा किसी की समस्या समाधान से लेना देना नहीं है। इसलिए भाजपा , झामुमो दोनों पार्टी का विदाई तय है। घाटशिला उपचुनाव परिणाम से भाजपा , झामुमो का अहंकार टूटेगा। जनता की ताकत से राज्य का नवनिर्माण के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को भारी वोट से विजयी होंगे। चुनावी अभियान में जेएलकेएम सुप्रीमो सह झारखंड टाइगर विधायक जयराम महतो , केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्रनाथ महतो , प्रभारी प्रेम मार्डी, पर्यवेक्षक मोतीलाल, नवीन, फनीभुषण , महेंद्र, संजय , प्रेम नायक तपन गुना भगत, जितेंद्र, पंचम एकका , पूनम, लक्ष्मी, सविता ,बिल्टू हांसदा, गोपेश , तरुण आदि उपस्थित थे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment