Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवासाई गांव में कांग्रेस यूथ इंटक की बैठक, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा Congress Youth INTUC meeting held in Guvasai village, problems of villagers discussed

 


Guwa (Sandeep Gupta) यूथ इंटक, झारखण्डप्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह एवं प्रदेश सचिव, यूथ इंटक सुरेश सैवईया, झिंकपानी से बिपिन बिरुली व शशी मुंडा, खुटपानी से रेंगो पूर्ति व मांझी होनहांगा, मंझारी से संजीत बिरुवा, तांत नगर से रुपेश पूर्ति तथा चक्रधरपुर से नव प्रधान ने आज बुधवार को गुवा का दौरा किया। इस दौरान गुवासाई गांव के सामुदायिक भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया ने की। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए प्रदेश अध्यक्ष, यूथ इंटक सत्यम सिंह ने कहा कि गुवासाई गांव को गुवा सेल प्रबंधन द्वारा गोद लिया गया है, इसके बावजूद आज भी कई बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जिनका समाधान अब तक नहीं हो पाया है।



उन्होंने कहा कि जल्द ही गुवासाई गांव के ग्रामीणों के साथ एक विशाल बैठक कर समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और सेल प्रबंधन के साथ वार्ता कर उन्हें ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। सत्यम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुरेश सवैयां, गुवासाई ग्राम के सहायक मुंडा लंका पुरती ने संबोधित किया एवं समस्याओं के समाधान करने पर रणनीति बनाने पर जोर दिया।बैठक में कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, विजय कुमार दास, प्रवीण नाग, भरत पूर्ति, मो सोनू, संदीप होरो, जगदीश दास, दुबराज पुरती गांव के देवरी सुशील पूर्ति, सहायक मुंडा लंका पूर्ति, दिलबर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। स्वागत गुवासाई ग्राम के देउरी सुशील पुरती ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सह मंच संचालन विजय कुमार दास ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.