Guwa (Sandeep Gupta) नक्सल प्रभावित क्षेत्र लिपुंगा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू टू में बुधवार को सहचरी ग्रुप की महिलाओं द्वारा पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया तथा बच्चों को भोजन कराया गया। इस सामाजिक पहल से विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सहचरी ग्रुप की अध्यक्ष दीपा राय चौधरी ने कहा कि लिपुंगा गांव स्थित इचागुटू वन स्कूल सीएसआर सूची में शामिल नहीं होने के कारण आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है, इसके बावजूद शिक्षक और ग्रामीण बच्चों को शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
दीपा राय चौधरी ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सहचरी ग्रुप की महिलाओं ने पठन-पाठन सामग्री एवं भोजन का वितरण किया है। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में सहचरी ग्रुप की अध्यक्ष दीपा राय चौधरी के अलावा सुजाता दास, गोपा राय चौधरी, पूजा घोष, सोनाली कांजीलाल, सुष्मिता बोस, सेवली विश्वास, उमा चक्रवर्ती, सुषमा गुहा, रूबी सिन्हा, शुभ्रा दत्ता तथा पिंकी केसरी मौजूद थीं।


No comments:
Post a Comment