Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया गया Swami Shraddhanand Martyrdom Day was celebrated at Tata DAV Public School, Noamundi....

 


Guwa (Sandeep Gupta) टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र के उच्चारण के साथ विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा स्वामी श्रद्धानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सी.सी.ए. प्रभारी शिक्षक डी.के देव के द्वारा किया गया।विद्यालय के संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।


उपरोक्त विषय में शिक्षक राजेश राम ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवनी के के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की। बताया कि स्वामी श्रद्धानंद का जन्म 22 फरवरी 1856 ई को पंजाब के जालंधर के तलवान गांव में  जन्म हुआ।स्वामी श्रद्धानंद (मूल नाम मुंशीराम) एक महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और आर्य समाज के संन्यासी थे, जिन्होंने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की, शुद्धि आंदोलन चलाया और अछूतोद्धार के लिए काम किया।वे 23 दिसंबर 1926 को अब्दुल रशीद नामक व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिए गए, जिन्होंने उनके जीवन को राष्ट्र, शिक्षा और वैदिक धर्म के लिए समर्पित किया था। 


विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनके विचारों में स्वदेश, संस्कृत शिक्षा और दलितोत्थान करने वाले योगदान में महापुरुष श्रद्धानंद के विचार आज के लोगों को प्रेरित करते हैं। हम सभी को उनके आदर्शों,सत्य और मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।  इस अवसर पर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन कक्षा आठवीं के आशीष कुमार ने किया।तकनीकी सहायता में शिक्षिका कुसुम कुमारी के साथ अंतरा चौधरी ने की। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका जे रमा के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान गा करके किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.