Upgrade Jharkhand News. चांडिल थाना क्षेत्र के हारूडीह गांव में मुर्गा पाड़ा के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओ पी के तामोलिया गांव निवासी विजय तिर्की (40) के रूप में हुई है। घटना शाम 5 बजे के आसपास हुई।
पुलिस को सूचना मिलते ही चांडिल के डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा, चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ, नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और छह खोखे बरामद किए गए हैं। बताया गया कि विजय तिर्की का आपसी विवाद के कारण अपराधियों से झगड़ा चल रहा था। वह पहले भी कई बार अपराधिक मामलों में जेल जा चुका था। घटना के संबंध में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि विजय तिर्की का अपराधिक इतिहास रहा। घटना के कारणों का अनुसंधान किया जा रहा है, जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment