- प्रभा पाड़िया को मिला सत्र 2026-2028 के लिए झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष पद का ताज
Jamshedpur (Nagendra) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का झारखंड प्रांतीय अधिवेशन 18 दिसंबर को गोविंदपुर स्थित राज विलास रिसॉर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में झारखंड प्रांत की 70 शाखाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अधिवेशन में जमशेदपुर शाखा ने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा मंजू मेहारिया स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण (2), शिक्षा (2), स्वास्थ्य (5), बाल विकास (4), अन्य सामाजिक कार्य (5) एवं नई शाखा गठन (3) सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 अन्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए। यह उपलब्धि जमशेदपुर शाखा के लिए गर्व का विषय है। जमशेदपुर शाखा की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने सचिव मीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी एवं अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर पुरस्कार ग्रहण किए।
अधिवेशन के दौरान आगामी सत्र 2026-2028 के लिए जमशेदपुर शाखा की वरिष्ठ सदस्य प्रभा पाड़िया (जुगसलाई निवासी) को झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर ताज पहनाकर पदभार सौंपा गया। यह भी जमशेदपुर शाखा की एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि रही। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा जया डोकानिया, लता अग्रवाल, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख बीना खिरवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा मंजू खंडेलवाल, प्रांतीय अंचल प्रमुख बीना अग्रवाल, प्रांतीय नेत्रदान प्रमुख सीमा जवानपुरिया, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल सहित सुलभा अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, कंचन खिरवाल, ललिता सरायवाला एवं मनीषा मित्तल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment