Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय का दिल्ली दौरा सम्पन्न, शीर्ष नेताओं से की मुलाकात, Jharkhand Pradesh Congress Secretary Kamlesh Kumar Pandey concludes Delhi visit, meets top leaders

 


दिग्विजय सिंह को झारखंड आने का निमंत्रण पर जल्द आने का आश्वासन दिया

Upgrade Jharkhand News. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। पाण्डेय ने सबसे पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।  झारखंड के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन सृजन अभियान की प्रगति का जिक्र किया गया। प्रभारी के. राजू ने इन प्रयासों की सराहना की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।



इसके बाद कमलेश कुमार पाण्डेय ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ महासचिव दिग्विजय सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में अपने द्वारा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मुलाकात में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आगामी चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। पाण्डेय ने दिग्विजय सिंह को झारखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिस पर वरिष्ठ नेता ने जल्द ही झारखंड दौरे का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस की मजबूती के लिए वे व्यक्तिगत रूप से योगदान देने को तैयार हैं और जल्द ही राज्य का दौरा करेगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.