Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ Teacher never retires: BEEO

 


  • शिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई 

Upgrade Jharkhand News. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम इकाई के महासचिव अरुण कुमार सिंह को मिथिला सांस्कृतिक परिषद विद्यापति परिसर, गोलमुरी में सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर बीईईओ श्रीमती अनीता सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता है। इसका ज्ञान, अनुभव, मार्गदर्शन, नेतृत्व समाज को निरंतर सार्थक दिशा प्रदान करता रहता है। झारखंड राज्य शिक्षक संघ के महासचिव निखिल मंडल के अनुसार अरुण कुमार सिंह  शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण और संघ की मजबूती के लिए कार्य करते रहे हैं। 31 साल से ज्यादा समय शिक्षा विभाग में सेवाएं दी हैं और उसमें भी सेवा काल का लंबा समय गुड़ाबांदा जैसे क्षेत्र में वंचित समाज के उन्नयन उत्थान में दिया। 


पूर्व शिक्षा पदाधिकारी एवं पेंशनर्स समाज के पदधारी सूर्य प्रसाद सिंह ने पेंशनर समाज से जुड़कर सेवा देने की अपील की। इस विदाई सह सम्मान में स्वागत भाषण बलराम प्रसाद ने दिया और इसका संचालन शिक्षक नेता राजेंद्र कर्ण ने किया। उत्तम दास, आशीष मंडल, गिरिजा प्रसाद मिश्रा सहित सभी प्रखंड शिक्षक संघ इकाइयों के पदधारियों ने अपने-अपने विचार रखें। 


एक हजार के लगभग शिक्षक शिक्षिकाएं इसमें शामिल हुए और उन्होंने भी मुक्त कंठ से अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व को याद किया एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की। भालूबासा हरिजन मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह और उपस्थित उनकी माता अरुणा देवी, परिवार के सदस्य तथा भाई बबलू ने भी शिक्षक समुदाय का आभार जताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.