Guwa (Sandeep Gupta) टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में राष्ट्रभाषा विकास परिषद के अंतर्गत हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 115 छात्र -छात्राओं को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रभाषा विकास परिषद के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी का अमृत कलश राजभाषा परीक्षा के शीर्षक में आयोजित की गई थी।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे निम्नलिखित हैं - वर्ग द्वितीय से आदित्य बोबोंगा, अंशुप्रिया नाज, विजय नाग , वर्ग तृतीय से तृतीय दानिश, हर्षिका, प्रिंस,विद्यासा नायक, वर्ग चतुर्थ से परी नायक, दिवानकर छेत्री, अर्पण बनर्जी , पांचवी से प्राची पूनम दास, सोनिया श्री, मेघापूर्ति , छ: से वैष्णवी सागर सूर्यकांत सिंह, सत्यम कुमार, सातवीं से समीक्षा भारद्वाज ,आयुष्मान राज, सोबिया, आठवीं से सचिन मिश्रा , दसवीं से शिवानी प्रधान |
इस परीक्षा के आयोजन में विद्यालय के हिंदी शिक्षक राजेश राम ने अहम भूमिका निभाई | आज के वक्तव्य में हिंदी शिक्षक राजेश राम ने कहा कि इस तरह का आयोजन छात्रों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय भावना एवं राष्ट्रभाषा के विकास के लिए यह अवसर प्रदान करता है साथ ही विद्यार्थी के अंदर छिपे हुए प्रतिभा को बाहर निकलता है। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि से हमारे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने गौरवान्वित महसूस किया है। वे आगे भी इसी तरह विद्यालय को गौरवान्वित महसूस करवाते रहें।
विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने में सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। तकनीकी सहायता में कुसुम कुमारी का साथ सी.सी.ए प्रभारी डी.के देव ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।

No comments:
Post a Comment