Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप 2026 का रोमांचक फाइनल में घाटशिला प्रखंड बना विजेता, सांसद और विधायकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह Ghatsila block emerged victorious in the thrilling final of Dishom Guru Shibu Soren Memorial Cup 2026, MPs and MLAs boosted the morale of the players.

 


Jamshedpur (Nagendra) दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा शहीद सुनील महतो की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप 2026' का भव्य समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। ​दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों में पोटका, घाटशिला, चाकुलिया नगर पंचायत और जमशेदपुर प्रखंड की टीमों ने क्वार्टरफाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल की बाधा पार कर चाकुलिया नगर पंचायत और घाटशिला प्रखंड की टीमें फाइनल में पहुंचीं, जहां कांटे की टक्कर में घाटशिला प्रखंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।


​समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी, विधायक समीर महंती, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, विधायक सविता महतो और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू उपस्थित रहे। उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। खेल से पूर्व महिला नेत्रियों के लिए आयोजित मनोरंजक गतिविधियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 


अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी तथा ₹51000 एवं उपविजेता को ₹31000 प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सरायकेला जिलाध्यक्ष डॉ॰ सुभेंदु महतो, केन्द्रीय सदस्य गणेश चौधरी, वरीय नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरी, प्रमोद लाल, शेख बदरूद्दीन, डॉ जीसी माझी, इंद्रजीत घोष, मनोज यादव, वीरसिंह सुरेन,विक्टर सोरेन, सागेन पूर्ति, अरुण सिंह राजा , अंकित सिंह, अरुण प्रसाद, प्रोफेसर चंद्रशेखर महतो, राजा सिंह, रणधीर कुमार, विजय महतो, चंदन महतो एवं पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.