Upgrade Jharkhand News. कोल्हान रक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व K. C. हेमब्रम के गाँव टेंसरा प्रखंड टोंटों जिला पश्चिमी सिंहभूम उनके पेतृक गांव में पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बेलमती देवी से भेंटकर कुशल मंगल की कामना किए। कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मिला। साथ ही हर महीना आर्थिक सहायता देने का जो वादा किया था आज आर्थिक सहायता देकर वादा पूरा किया।
प्रतिनिधि मंडल में भाग लेने वाले कोल्हान रक्षा संघ के सदस्य डिबार जोंको, नुनाराम माझी, मानसिंह हेंब्रम, जय सिंह हेंब्रम, चंद्र मोहन मुर्मू, मनसुख कुजूर, धनपति सरदार, मंगल सिंह लगोरी, सुश्री सुमित्रा जोंको, कृष्ण सिंह रुद्र प्रताप नायक एंव रविंद्र मंडल उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment