Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पिता हिरासत में Allegation of rape of a minor in Barajamada OP area, father in custody



Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र से एक अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। छह वर्षीय बच्ची ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में गंभीर धाराओं के तहत किरीबुरू महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का बयान विधिवत दर्ज कर लिया गया है तथा चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कथित घटना कब से हो रही थी तथा क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका है। 


आरोपी ने आरोपों से इंकार किया है, लेकिन पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। घटना के प्रकाश में आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया है। लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों में पीड़ित की पहचान गोपनीय रखने और संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत भी बताई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.