Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बिरसा नगर टीम ने एक रन से दर्ज की रोमांचक जीत Birsa Nagar team registered a thrilling victory by one run.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन बिरसा नगर टीम और किंग 11 टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया और पूरे समय मैदान में रोमांच बना रहा। टॉस जीतकर बिरसा नगर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन बिरसा नगर के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी कर रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिरसा नगर की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम के बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरते हुए मात्र 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 66 रन बना लिए और लक्ष्य हासिल कर लिया। 


इस प्रकार बिरसा नगर टीम ने एक रन से मैच अपने नाम कर लिया। जीत के साथ खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का अहम योगदान रहा। मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी एवं विजय कुमार दास ने निभाई। आयोजन समिति में रोहित पांडे, ललित तांती, जतिन यादव, रिक्की केसरी, सूरज गुप्ता, गणेश दास, निकेत सिंह, जुनैद खान, सुजीत राय, सागर सिंह, नौशाद अली, सतीश दास एवं तेजेंद्र सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय रहे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.