Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बिरसानगर टीम ने कप पर किया कब्जा Birsanagar team captured the cup

 


Guwa (Sandeep Gupta) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) गुवा के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक उत्साह चरम पर रहा। फाइनल मुकाबला बिरसानगर टीम और बीएल जगुआर बोलानी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बिरसानगर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएल जगुआर बोलानी ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। 


जवाब में बिरसानगर टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 103 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और कप पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने विजेता टीम को कप एवं 75 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को कप और 45 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रही टीम को 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 


मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी और विजय कुमार दास ने निभाई। वहीं झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे का सहयोग सराहनीय रहा। आयोजन समिति में रोहित पांडे, ललित तांती, जतिन यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.