Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa लौहांचल में माफिया नेटवर्क पर बड़ी चोट, दो ट्रेलर जब्त Major blow to mafia network in Lohanchal, two trailers seized

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड–ओडिशा के लौहांचल क्षेत्र—बड़ाजामदा, नोवामुंडी और बड़बिल—में वर्षों से जारी अवैध लौह अयस्क तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कुख्यात लौह अयस्क माफिया फहीम उर्फ राजा गिरोह का काला कारोबार बेनकाब हुआ है। 16/17 फरवरी की मध्यरात्रि वाहन जांच के दौरान पुलिस ने अवैध साइज ओर से लदे दो ट्रेलर जब्त किए। बताया जाता है कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद बड़ाजामदा ओपी, नोवामुंडी और हाट गम्हरिया थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ा। 


ट्रेलरों में लदे अयस्क के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। सूत्रों के अनुसार, बड़ाजामदा क्षेत्र में “श्रीराम मेटालिक” नाम से संचालित एक कथित अवैध क्रेशर प्लांट के माध्यम से यह कारोबार चलता था। गिरोह पर आरोप है कि वैध फाइंस के चालान की आड़ में अवैध साइज ओर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने जब्त अयस्क की जांच के लिए खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी है। संकेत हैं कि इस मामले में पूरे सिंडिकेट पर कार्रवाई की तैयारी है। 


इस कार्रवाई को लौहांचल में माफिया नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक पहल माना जा रहा है। अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि क्या अवैध क्रेशर सील होंगे और सरगनाओं तक कानून का शिकंजा पहुंचेगा, या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.