Guwa (Sandeep Gupta) 02 फरवरी 2026 (सोमवार) को राजीव रंजन, कमांडेंट 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशानुसार नि/जीडी रजनीश कुमार सिंह, समवाय अधिकारी बी/26वीं बटालियन के नेतृत्व में ग्राम रातामाती में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असित कुमार, उपनिरीक्षक सीआरपीएफ तथा कांडे नाग, मुखिया रातामाती की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स एवं स्कूल बैग जैसी पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
वहीं ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी का ड्रम, कंबल, छाता, सोलर लाइट, पतीला, टीन शीट तथा कृषि उपयोगी बीज—मक्का, करेला, उड़द, बीन्स फली और टमाटर—भी वितरित किए गए। खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु बच्चों को क्रिकेट बैट व बॉल, वॉलीबॉल नेट व बॉल, फुटबॉल व फुटबॉल नेट जैसी खेल सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नि/जीडी रजनीश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से नक्सलियों के बहकावे में न आने की अपील की तथा बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सीआरपीएफ हर परिस्थिति में ग्रामीणों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।




































No comments:
Post a Comment