Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में प्राचार्या माधवी पांडेय के मार्गदर्शन में डीएवी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ एवं महान शिक्षाविद महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या माधवी पांडेय ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा ग्रोवर ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया था। उनके विचार—सादा जीवन, उच्च विचार और सेवा भावना—आज भी डीएवी संस्थाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। वरीय शिक्षक सह शिक्षक इंचार्ज पी.के. आचार्या ने महान शिक्षाविद महात्मा हंसराज नारायण दास ग्रोवर की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज न केवल महान शिक्षाविद थे, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी थे। डीएवी संस्थाओं के विकास और विस्तार में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, अनुशासन और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।






































No comments:
Post a Comment