Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई The death anniversary of Mahatma Narayan Das Grover was celebrated at Tata DAV Public School, Noamundi.

 


Guwa (Sandeep Gupta) 6 फरवरी 2026 को टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं भी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। 


 कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के निर्देश में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। आज के प्रमुख वक्ता शिक्षक राजेश राम ने नारायण दास ग्रोवर की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर (15 नवम्बर 1923 - 6 फ़रवरी 2008) भारत के महान शिक्षाविद थे। वे आर्य समाज के कार्यकर्ता थे ।उन्होने अपना पूरा जीवन डी.ए.वी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया। पूर्वी भारत में डी.ए.वी स्कूलों के संस्थापक के रूप में जाने जाने जाते हैं, उन्होंने 200 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की।


संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा ने अपने वक्तव्य में कहा कि महात्मा नारायण ग्रोवर दास अपना जीवन निस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया। विद्यार्थियों को महात्मा ग्रोवर नारायण दास की जीवन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा नारायण ग्रोवर दास एक कुशल प्रशासक, और समाजसेवी थे जिन्होंने अपना जीवन शिक्षा और समाज में समर्पित कर दिया। उन्होंने हम सभी को महात्मा ग्रोवर नारायण दास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और शिक्षा और समाज के सेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को आगे बढ़ाने कि प्रेरणा दी। 


इस मौके पर विद्यालय में कूट प्रश्नोत्तरी , चित्रांकन, लेखन एवं विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मानस रंजन मिश्र ने किया। कार्यक्रम के रूपरेखा बनाने में सी.सी.ए प्रभारी डी. के देव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुशासन व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने में क्रीडा शिक्षक हर्ष धनवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी सहायता में शिक्षिका कुसुम कुमारी का साथ शिक्षिका जे. रमा ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.