Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa राजाबुरु खदान में स्थानीयों को रोजगार देने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन Demand for employment for locals in Rajaburu mine, otherwise there will be agitation

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान को बहुत जल्द चालू किए जाने की तैयारी चल रही है। इसी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में चिंता के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि राजाबुरु खदान चालू होने के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई, तो खदान को बंद कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में गुवा बाजार में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें छोटानागरा पंचायत के मुखिया राजु सांडिल, दुईया गांव के मुंडा जानुमसिंह चेरवा, रोवाम गांव के मुंडा बुधराम सिद्धू तथा जाम कुंडिया गांव के मुंडा कुशों देवगम शामिल हुए। 


बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि खदान क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार में प्राथमिकता देना उनका संवैधानिक और नैतिक अधिकार है। पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम ने कहा कि खदान खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन यदि बाहरी लोगों को तरजीह दी गई और स्थानीयों की अनदेखी हुई, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जमीन, जंगल और पर्यावरण से जुड़ा यह क्षेत्र है, इसलिए यहां के लोगों का पहला हक बनता है। बैठक में झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप, मंगल कुम्हार, रामेश्वर चाम्पिया, दोलो बोदरा, जर्मन चाम्पिया, संदीप केराई, मोहम्मद तबारक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने स्थानीय हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.