Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत गुवासाई गांव में आगामी 12 फरवरी को मनाए जाने वाले मागे पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पर्व की तैयारी को लेकर गांव के देशाउली सरना स्थल पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान गांव के देवरी सुशील पूर्ति की अध्यक्षता में पूरे जोश और उत्साह के साथ किया गया। साफ-सफाई के दौरान सरना स्थल में उगी झाड़ियों की कटाई की गई तथा पवित्र कारो नदी की भी साफ-सफाई की गई, ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देवरी सुशील पूर्ति ने बताया कि मागे पर्व के अवसर पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल कामना के लिए परंपरानुसार मुर्गे की बलि दी जाएगी। जैसे-जैसे मागे पर्व की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे गांव के बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी लोग पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं। इस साफ-सफाई अभियान में देवरी सुशील पूर्ति, डाकुआ जगमोहन पूर्ति, विनय पूर्ति, वीर सिंह पूर्ति, निखिल पूर्ति, वासुदेव पूर्ति, कानुराम पूर्ति, करण पूर्ति, गुरा पूर्ति, उदर्व पूर्ति सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पूरे गांव में पर्व को लेकर हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है।




































No comments:
Post a Comment