Guwa (Sandeep Gupta) आरसीपीपी कंप्यूटर एजुकेशन बड़ाजामदा की ओर से रविवार को बड़ाजामदा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन चलाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, पूर्व मुखिया राजा तिर्की, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अशोक दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बताया गया कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
साथ ही बड़ों से विशेष आग्रह किया गया कि वे कम उम्र के बच्चों को बाइक या अन्य वाहन न दें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान में आरसीपीपी के शिक्षक-शिक्षिकाएं रंजन साहू, प्रमोद ठाकुर, श्वेता सिंह तथा छात्र-छात्राएं शकची सिंह राजपूत, स्नेहा कुमारी राजपूत, शिबू नायक, राज गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, सागर गोंड, लक्ष्मी गोंड, अभय कुमार, पीयूष गुप्ता, जितेश राम एवं आदित्य सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।





































No comments:
Post a Comment