Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa आईकुटी गांव में बाहरी लोगों द्वारा अंधाधुंध पेड़ कटाई से ग्रामीण आहत,सरना स्थल देशाउली पर कटाई को लेकर जनजातीय समाज में आक्रोश Villagers in Aikuti village are hurt by indiscriminate tree felling by outsiders, and tribal communities are outraged by the felling at the Sarna site, Deshauli.

 


Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत आईकुटी गांव में बाहरी लोगों द्वारा सरना स्थल देशाउली पर बिना किसी पूर्व सूचना एवं स्थानीय ग्रामीणों या संबंधित विभागों की अनुमति के मशीनों से अंधाधुंध पेड़ों की कटाई किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटे हुए पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बाहर ले जाकर ट्रकों पर लोड कर अन्य स्थानों पर भेज दिया गया। इस संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा, चाईबासा प्रक्षेत्र के हरिचरण सांडिल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरना स्थल पर इस प्रकार की पेड़ कटाई जनजातीय समाज की रूढ़ी-परंपरा एवं धार्मिक मान्यताओं के प्रतिकूल है। 


उन्होंने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज के लिए आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केंद्र होता है, जहां किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप सामाजिक व्यवस्था पर सीधा आघात है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं ग्रामीणों ने भी सरना स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.