Jamshedpur (Nagendra) पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने मिडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर हम भाजपा में शामिल हो रहें हैं। दुलाल भुइयाँ ने कहा कि 15 फरवरी महा शिवरात्रि के दिन 01 बजे दिन में रांची प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और भाजपा का सदस्य्ता ग्रहण कर पार्टी में शामिल होंगे।
इस दौरान उन्होंने झामुमो पार्टी पर भी हमला बोला और कहा कि झामुमो पार्टी ने मुझे उपेक्षा किया तथा मान और सम्मान नहीं दिया , जिस वजह से हम काफ़ी दुःखी और आहत हुए हैं। श्री भुइंया ने कहा कि आने वाला समय में झारखण्ड में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।




































No comments:
Post a Comment