Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 35 के शिक्षित कर्मठ एवं संघर्षशील वार्ड पार्षद प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद घर – घर जाकर चुनाव प्रचार तेज कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि वैलेट पेपर में मेरा क्रमांक संख्या : 35 और चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है। मतदाताओं को समझने में कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने पदयात्रा के दौरान घर घर जाकर जनता से वोट मांगे । इस दौरान लोगों का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है । पवन कुमार सिंह ने कहा कि अगर वे वार्ड पार्षद बनते हैं तो जरूरतमंदों का जीवन स्तर कैसे बेहतर हो इसके लिए सतत् प्रयासरत रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने वार्ड नंबर 35 को एक आदर्श वार्ड बनाने का भी संकल्प लिया है।
इस मिशन को साकाररूप देने के लिए उन्होंने अपने घोषणा पत्र में निम्न बिंदुओं को शामिल किया है। जैसे : 35 वार्ड क्षेत्र में सदैव अमन चैन कायम रहे , इसके लिए अपराध मुक्त बनाने पर विशेष रूप से फोकस करना , रोज़ाना कचड़े के उठाव की व्यवस्था करना , महिलाओं की शशक्तिकरण पर जोर देना , अटल क्लिनिक को आधुनिक बनाने के लिए पहल करना , युवाओं के लिए निःशुल्क स्टडी सेंटर खोलना एवं वार्ड के प्रमुख सड़कों पर CCTV कैमरा लगवाने का प्रबंध करना आदि शामिल है। पवन कुमार सिंह ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से चुनाव के दिन बैलेट पेपर के क्रमांक संख्या 6 में ब्लैक बोर्ड निशान पर भारी बहुमत से वोट देकर खुदको जिताने की अपील किया।





































No comments:
Post a Comment