Jamshedpur (Nagendra) साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के छह विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 (सेशन- 1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने परिवार,विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। जेईई मेन परीक्षा 2026 में ज़ैनब जाफ़र सईद ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। प्रमाण्य नागरे ने 96.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेहा महतो (91.33 प्रतिशत), राहुल ओरांव (91.17 प्रतिशत), विशाल (90.33 प्रतिशत) तथा अंजलि कुमारी (86.71 प्रतिशत) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि साउथ प्वाइंट स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह सफलता उसी सतत प्रयास का प्रतिफल है। विद्यालय के डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा जी ने अपने संदेश में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में इस प्रकार की सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।




































No comments:
Post a Comment