Jamshedpur (Nagendra) एनएच 33 स्थित भिलाई पहाड़ी गांव में गुरुवार को पूर्व जिला पार्षद एवं झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने आदिवासी पारंपरिक परिधानों का रिटेल स्टोर खोला। इसका विधिवत उद्घाटन घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन व पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर जिला पार्षद प्रभावती दत्ता, समाजसेवी अर्जुन सोरेन, कालीपद गोराई, बुद्धेश्वर कुंडू, रवि धीवर, प्रधान चंद्र महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
वहीं इस मौके पर पिंटू दत्ता ने कहा कि आदिवासी समुदायों के लिए पारंपरिक वस्त्रों के रूप में पर्व-त्योहार एवं पूजा कार्यक्रम में धोती - साड़ी का उपयोग होता है जो पहले जमशेदपुर शहर से ही लोगों को खरीदारी करनी पड़ती थी। यह स्टोर मानगो अंचल क्षेत्र का रूप संगम के रूप में पहला प्रतिष्ठान है , जहां उचित मूल्यों पर लोगों को उपलब्ध होगा। यहां सूरत, कोलकाता समेत कई जगहों से वस्त्र मंगाए गए हैं। यहां बंगाली साड़ियों से लेकर अन्य प्रकार के वस्त्रों का भी कलेक्शन रहेगा। उद्घाटन के मौके पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने इस नए वस्त्र के रिटेल स्टोर से प्रथम दिन ही 450 धोती - साड़ी खरीदने का ऑर्डर दिया , जिसे दो दिनों के अंदर आपूर्ति की जानी है।




































No comments:
Post a Comment