Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड की संकरी सड़क पर फ्लाईओवर परियोजना स्वीकृत करवायी, गलत डिज़ाइन ने मानगो को ट्रैफिक अव्यवस्था में झोंका : नीरज सिंह Banna Gupta got the flyover project approved on the narrow New Purulia Road; the faulty design has plunged Mango into traffic chaos: Neeraj Singh

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो फ्लाईओवर का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना था, वही आज पायल टॉकीज़ छोर पर जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है. भाजपा नेता नीरज सिंह ने मानगो में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि फ्लाईओवर में केवल डाउन रैंप बनाकर यातायात का सारा दबाव नीचे की एक संकरी सड़क पर डाल दिया गया। यह डिज़ाइन किस तकनीकी सोच और किस वैज्ञानिक ट्रैफिक आकलन के आधार पर तैयार किया गया ,यह आज भी बड़ा सवाल है। उन्होंने प्रेस के माध्यम से पूछा कि क्या इस परियोजना से पहले भविष्य के ट्रैफिक लोड का कोई स्वतंत्र और वैज्ञानिक अध्ययन कराया गया था? क्या स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और परिवहन से जुड़े लोगों से कोई सार्वजनिक परामर्श लिया गया था? यदि लिया गया था, तो उसकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? नीरज सिंह ने कहा कि सुबह और शाम के समय पायल टॉकीज़ छोर पर लगने वाला लंबा जाम, तेज़ रफ्तार वाहनों की आमने-सामने की आवाजाही और पैदल चलने वालों- विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर मंडराता खतरा, इस फ्लाईओवर की खामियों को उजागर करता है।


उन्होंने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे इस परियोजना का श्रेय लेते हैं, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि फ्लाईओवर के डिज़ाइन और यातायात प्रबंधन को लेकर कौन-कौन सी तकनीकी समीक्षाएं करवाई गईं। क्या जनता की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई या केवल उद्घाटन तक ही सोच सीमित रही? नीरज सिंह ने यह भी कहा कि यदि आज़ादबस्ती क्षेत्र के सीमित हितों को ध्यान में रखकर समग्र मानगो की यातायात व्यवस्था को नज़रअंदाज़ किया गया है, तो यह एक गंभीर नीतिगत चूक है। अंत में उन्होंने मांग की कि मानगो फ्लाईओवर की तत्काल स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा कराई जाए, ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान में आवश्यक संशोधन हों, और जनता के साथ पारदर्शी संवाद स्थापित किया जाए। नीरज सिंह ने बन्ना गुप्ता पर यह भी आरोप लगाया कि पत्नी को पिछले दरवाजा से मेयर बनाना चाहते हैं , क्योंकि बन्ना गुप्ता का वोटर कार्ड कदमा में है और पत्नी का वोटर कार्ड मानगो में बनवाया गया है ,जो बन्ना गुप्ता का  पोल खोलने के लिए काफी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.