Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की विशाल जनसभा, अर्जुन मुंडा बोले :राज्य सरकार ने मानगो को विकास से वंचित रखा Former Union Minister Arjun Munda held a massive public meeting in Mango. Arjun Munda said: The state government has deprived Mango of development.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के समर्थन में उलीडीह आदिवासी क्लब, बिरसा रोड में आयोजित भव्य जनसभा सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई । जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने मानगो की घोर उपेक्षा की है। मानगो को विकास के नाम पर केवल झूठे वादे मिले हैं, जबकि बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार बदतर होती चली गई। 


उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य और साफ़-सफाई जैसी मूलभूत समस्याएं आज भी मानगो की जनता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। अर्जुन मुंडा ने कहा कि श्रीमती संध्या सिंह मानगो की बेटी हैं, जो जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं और मानगो की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं। मानगो का चहुंमुखी विकास, पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त नगर निगम केवल एनडीए के नेतृत्व में ही संभव है, उन्होंने जनता से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।


जनसभा में बरकट्ठा विधायक अमित यादव, मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, नीरज सिंह, नंदजी प्रसाद, रमेश बास्के, रोशन मुर्मू, काजू सांडिल, शैलेंद्र बोपाई सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में एनडीए प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। 


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्तीवासी एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। जनसभा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने एनडीए के समर्थन में नारे लगाए। भारी जनसमर्थन और उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ आयोजित यह जनसभा मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए की मजबूत स्थिति को दर्शाती है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.