Jamshedpur (Nagendra) विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एवं डालसा के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देशानुसार बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम एमजीएम अस्पताल परिसर एवं मानगो ओलिडीह थाना के समीप आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी और जोबारानी बास्के ने आम नागरिकों को कैंसर के कारण, लक्षण और समय पर जांच की महत्ता के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि प्रारंभिक जांच से कैंसर का सफल उपचार संभव है।
लोगों को बताया कैंसर से बचाव के उपाय -जागरूकता अभियान के दौरान पीएलवी सदस्यों ने लोगों को जीवनशैली में सुधार लाने , कैंसर का समय समय पर जांच कराने और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की और बताया कि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवन अपनाने और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।





































No comments:
Post a Comment