बताते चलें कि गोविंदपुर निवासी एक जरूरतमंद बुजुर्ग व्यक्ति को सुनने में अत्यधिक परेशानी होने के कारण श्रवण यंत्र (कान की मशीन) की आवश्यकता आन पड़ी थी । इस संबंध में प्रीतेश जैन ने मंच के समक्ष सहायता की गुहार लगाई। मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष युवा विकाश शर्मा जी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मंच की ओर से उक्त बुजुर्ग को निःशुल्क श्रवण यंत्र प्रदान करने का निर्णय लिया। यह सराहनीय सामाजिक कार्य मंच के सक्रिय सदस्य युवा श्री रवि शंकर शर्मा जी के सौजन्य से संपन्न हुआ। उन्होंने अपनी दिवंगत माताजी की स्मृति में मंच के माध्यम से इस सेवा कार्य को करते हुए समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्व का भावपूर्ण निर्वाहन किया।
यह पुनीत कार्य जमशेदपुर के प्रसिद्ध मंदिर बेल्डीह काली बाड़ी में ईश्वर के समक्ष संपादित किया गया। इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद बुजुर्ग को न केवल सुनने की सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार आएगा। इस दौरान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, सह सचिव युवा उत्तम शर्मा, सदस्य युवा रवि शंकर शर्मा, युवा विजय कुमार शर्मा एवं युवा प्रीतेश जैन आदि उपस्थित थे।




































No comments:
Post a Comment