Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सट्टा, शराब, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवनों में मनमाना शुल्क वसूली और साफ-सफाई पर जताई नाराजगी Dissatisfaction expressed over gambling, liquor, streetlights, arbitrary fee collection in community buildings and cleanliness

 



  • जनसुविधा प्रतिनिधि से लोगों ने बताई सोनारी की समस्याएं
  • मुकुल मिश्रा बोले-जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा

Upgrade Jharkhand News.  सोनारी के लोग समस्याओं के मकड़जाल में फंसे हुए हैं। रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रन पार्क में आयोजित एक बैठक में यह बात सामने आई। मनमानी का भाड़ा वसूलना, साफ-सफाई, सफाईकर्मियों की घोर किल्लत, दारू, सट्टा और ब्राउन शुगर का धंधा जैसी समस्याओं पर बैठक में मनन हुआ। यह बैठक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की पहल पर आयोजित की गई थी। 


बैठक में लोगों ने बताया कि सोनारी में निर्मित सामुदायिक भवन की कोई एक शुल्क नहीं है। जिसके मन में जो आया, वही शुल्क बता दिया। लेना है तो लो अन्यथा आगे बढ़ो। कोई नियम-कानून नहीं। यहां बने कुछ सामुदायिक भवनों में बतौर शुल्क 15000 रुपये तक लिये जाते हैं। जिसे सामुदायिक भवन लेना है, वह टेंट भी अपनी मर्जी से नहीं लगा सकता। टेंट भी सामुदायिक भवन का ही लगवाना होगा। इससे खर्च काफी बढ़ जाता है। 


बैठक में साफ-सफाई का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। लोगों ने बताया कि पहले तो जुस्को के सफाईकर्मी आते थे। अब नहीं आते। जेएनएसी के जो सफाईकर्मी आते हैं, वो अपनी ड्यूटी बजाकर चले जाते हैं। वो ढंग से सफाई नहीं करते। इस बैठक में सोनारी में चल रहे सट्टा, शराब एवं ब्राउन शुगर के कारोबार का भी मुद्दा उठा। लोगों ने बताया कि ब्राउन शुगर बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई हुई लेकिन सट्टा और शराब का धंधा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में स्ट्रीट लाइट को लेकर भी चर्चा हुई। 


इन तमाम समस्याओं को सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने कहा कि इन समस्याओं के आलोक में एक मांग पत्र बनाकर संबंधित अधिकारियों को दिया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विनोद सिंह, श्याम रंजन मंडल, महेश चौबे, शीतल खुल्लर, लक्ष्मी नारायण तिवारी, रवि शंकर सिंह, अरुण तिवारी, जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजय मुंडा, बाबू सिंह सरदार, सुप्रीयो घोष, मधु सिंह, ऋण चक्रवर्ती, प्रदीप सिंह, रवि तिवारी, अतुल सिंह, शाहिद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.