Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो के मेयर पद पर जदयू ने किया दावा JDU stakes claim to Mango mayor post

 


  • भाजपा से मानगो मेयर सीट जदयू के लिए छोड़ने का आग्रह
  • -आदित्य साहू और सरयू राय के बीच हुई बातचीत
  • -संगठनात्मक, सामाजिक आधार, जनसमर्थन एवं कार्यकर्ता बल वाला हो एनडीए उम्मीदवार
  • -पत्नी को ढाल बनाकर बन्ना गुप्ता निर्लज्जता से मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं

Upgrade Jharkhand News. जनता दल (यू) ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर दावा किया है। जदयू ने भारतीय जनता पार्टी से आग्रह किया है कि एनडीए उम्मीदवार के नाते मानगो मेयर की सीट जनता दल (यू) के लिए छोड़ दी जाए ताकि जदयू इस सीट पर एनडीए उम्मीद्वार के रूप में अपना प्रत्याशी दे सके। जनता दल (यू) के पास इसके लिए एक से अधिक सशक्त उम्मीदवार हैं। रविवार को जनता दल (यूनाइटेड), जमशेदपुर महानगर के प्रमुख नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक सरयू राय के साथ उनके आवासीय कार्यालय पर भेंट की और बैठक कर यह प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। श्री राय से मिलने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू तथा युवा जद(यू) के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह प्रमुख हैं। 


सरयू राय के साथ हुई बैठक में यह मांग रखी गई कि मानगो नगर निगम की सीट जनता दल (यूनाइटेड) को दी जाए। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक ही उम्मीदवार मेयर पद के लिए हो जो संगठनात्मक आधार, सामाजिक आधार, जनसमर्थन एवं कार्यकर्ता बल के साथ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर सके और एनडीए की जीत सुनिश्चित हो। विधायक सरयू राय ने जद(यू) नेताओं को बैठक में जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस विषय को लेकर संपर्क किया है। इस बारे में भाजपा नेतृत्व से वार्ता चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से इस विषय पर फिर से बातचीत होगी। श्री राय ने बैठक में कहा कि वह जद (यू) कार्यकर्ताओं के मन की बात उनके समक्ष रखेंगे और जदयू की इस मांग को मजबूती के साथ दोहरायेंगे।


बैठक में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राजग गठबंधन जदयू की संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकार और जनाधार को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित एवं सम्मानजनक निर्णय लेगा। इस चुनाव में पहले से स्पष्ट है कि अपनी पत्नी को ढाल बनाकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता निर्लज्जता पूर्वक मानगो नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। वे मेयर पति बनना चाह रहे हैं। मंत्री के रूप में उनके भ्रष्टाचार और भ्रष्ट चेहरे को जनता अच्छी तरह जानती है। मानगो की जनता ऐसे भ्रष्ट आचरण वाले उम्मीदवार को सबक सिखाए, इसके लिए एनडीए की ओर से एकजुट प्रयास हो और एक सशक्त उम्मीदवार चुनाव में खड़ा हो।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.