Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो में चुनावी सरगर्मी उफान पर, लक्की सिंह के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन, “मानगो का मेयर कैसा हो, लक्की सिंह जैसा हो” के नारों से गूंजा माहौल Election fever is at its peak in Mango, strong demonstration in support of Lucky Singh, the atmosphere echoed with slogans like “What should be the mayor of Mango, he should be like Lucky Singh”.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों बस्ती मोहल्लों में झामुमो समर्थित प्रत्याशी लक्की सिंह ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जिस तरह से महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ी, उसने मेयर पद की प्रबल दावेदार श्रीमती लक्की सिंह के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी श्रीमती लक्की सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को एक आधुनिक और स्वच्छ नगर के रूप में विकसित करना है। समग्र विकास, बेहतर स्वच्छता प्रबंधन, जर्जर सड़कों का नवीनीकरण और जनसुविधाओं का हर घर तक विस्तार करना हमारा संकल्प पत्र में शामिल है। उन्होंने समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि जनसेवा की भावना और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी राजनीति का केंद्र है। 


उन्होंने आह्वान किया कि मानगो की बेहतरी के लिए एक सशक्त और कर्मठ नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे लक्की सिंह बखूबी पूरा कर सकती हैं। जन संपर्क अभियान के दौरान मानगो का मेयर कैसा हो लक्की सिंह जैसा हो, आपका मुहर कहां लगेगा ईंट के निशान पर आदि नारों के साथ पूरा माहौल गुंजायमान रहा। वहीं लक्की सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए झामुमो की कर्मठ नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू के नेतृत्व में मानगो के डिमना रोड स्थित चुनावी कार्यालय में गहन मंथन एवं जीत दिलाने की रणनीति पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया गया। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक पोलिंग कैसे हो ,  इसके लिए विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.