Jamshedpur (Nagendra) नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के पांचवा दिन मंगलवार को मानगो नगर निगम में महापौर (मेयर) पद के चुनाव हेतु कुल 5 एवं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र मंगलवार को दाखिल किया।
मानगो नगर निगम के महापौर (मेयर) पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता, भाजपा नेता राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव , कांग्रेस नेता फिरोज खान की पत्नी जेबा खान उर्फ शाइस्ता परवीन , जेबा कादरी एवं शाबाना बानो शामिल है। वहीं जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान, आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन एवं नूतन सिंह शामिल है। वहीं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में संध्या रानी सरदार एवं चन्दना मुर्मू शामिल है।





































No comments:
Post a Comment