Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी लक्की सिंह ने मानगो नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों बस्ती एवं विभिन्न मोहल्लों में मंगलवार को तूफानी दौरा किया। इस दौरान झामुमो पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल , शेख बदरूदीन , जिला पार्षद खगेन महतो , पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता सहित कई नेता व कार्यकर्ता अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व झामुमो नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू कर रही थीं।
इस मौके पर साथ में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह भी मौजूद रहे । प्रत्याशी लक्की सिंह ने अपने प्रचार वाहन के साथ पैदल चलकर और मतदाताओं के घर घर जाकर उनसे समर्थन मांगा। साथ ही आगामी 23 फरवरी को मेयर पद के लिए अपना बहुमूल्य वोट ईंट निशान पर क्रमांक संख्या 8 में देने की जनता से अपील की । वहीं इस अभियान का नेतृत्व कर रही जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने जनता को विश्वास दिलाया कि जीत के बाद उनका मुख्य लक्ष्य गंदगी मुक्त और जाम मुक्त एक सुंदर, सुशिक्षित और विकसित मानगो का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल और नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना उनके प्रत्याशी लक्की सिंह की मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी लक्की सिंह ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड , गुरुद्वारा बस्ती , मुंशी मोहल्ला, पारस नगर , चटाई कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी , आदर्श नगर , ओल्ड पुरूलिया रोड , बालीगुमा आदि विभिन्न जगहों में सैकड़ों समर्थकों के साथ सघन दौरा किया , जहां हर जगह मतदाताओं ने लक्की सिंह से प्रभावित होकर उन्हें फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया और चुनाव के दिन उनके पक्ष में ही वोट करने का वादा की।



No comments:
Post a Comment