Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम के झामुमो समर्थित कर्मठ संघर्षशील और जुझारू मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है । इस जनसंपर्क अभियान में समाज के हर वर्ग—युवा, महिला और बुजुर्गों की भागीदारी देखी गई। मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने मानगो स्थित रोड नंबर 4 रोड एवं नंबर 5 में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया । इस दौरान लक्की सिंह के साथ झामुमो के केन्द्रीय सदस्य एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति बारी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो , पूर्व जिला समिति उपाध्यक्ष सागेण पूर्ति एवं झामुमो महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई ,सविता दास सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष समर्थक मौजूद थे। यह जनसंपर्क अभियान पारडीह चौक एवं कुमरूम बस्ती तक पहुंची, जहां पूरे प्रचार अभियान के दौरान वातावरण “ लक्की सिंह जिंदाबाद” और “ईंटें छाप” के नारों से गुंजायमान रहा।
लक्की सिंह का हर जगह पर वहां के लोगों ने जोरदार रूप से स्वागत किया और अपने लोकप्रिय प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस दौरान लक्की सिंह के समर्थकों की काफी भीड़ देखने को मिला । जनसंपर्क के दौरान लक्की सिंह ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि उनके पास मानगो के सर्वांगीण विकास की एक ठोस योजना (ब्लूप्रिंट) तैयार है। उन्होंने अपनी मुख्य प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल और निर्बाध बिजली , नाली, गली , शिक्षा , स्वास्थ्य के साथ साथ साफ सफाई एवं बेरोजगारों के लिए रोजगार, मानगो में वेंडर जोन का निर्माण आदि पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।
साथ ही मानगो की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाना, पार्किंग की व्यवस्था करना एवं मानगो की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी और मैं अपने हर वादे पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगी। लक्की सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास की नई ‘ईंटें’ जोड़ने के लिए उन्हें मतदान के दिन बैलेट पेपर में क्रमांक संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाकर सेवा का एक अवसर प्रदान करें। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए लक्की सिंह का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है।


No comments:
Post a Comment