Jamshedpur (Nagendra) झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन अपनी ताकत झोंक दी है। उन्होंने अंतिम दिन शनिवार को ओलिडीह एवं आजाद बस्ती में तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर अपने पक्ष में वोट मांगी और 23 फरवरी को ईंट निशान पर भारी मतों से मुहर लगा कर जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत ही हमारी जीत है।
अंतिम दिन प्रचार अभियान के दौरान जनता का अपार समर्थन लक्की सिंह की जीत पक्की कर दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़े बड़े दिग्गज नेता घूम रहे हैं और हम अकेली चुनाव मैदान में सबको पछाड़ दिए हैं, क्योंकि हमारे साथ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जी का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हेमंत हैं तो हिम्मत है। अब हमें मानगो नगर निगम के मेयर बनने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।




































No comments:
Post a Comment