Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डायन के संदेह में पत्नी , बेटा सहित पति को पेट्रोल डालकर जलाया गया, मां बेटे की मौत , पति एमजीएम अस्पताल में भर्ती On suspicion of being a witch, the husband and wife, son were burnt by pouring petrol on them, mother and son died, husband admitted to MGM Hospital.

 


Jamshedpur (Nagendra) पश्चिमी सिंहभूम जिला के रहने वाली एक महिला के ऊपर डायन के संदेह पर पेट्रोल डालकर जलाया गया। जिसमें महिला और उसके एक साल का बेटा आग में जल कर दम तोड़ दिया और उसके पति भी आग में बुरी तरह से झुलस गया। झालसा एवं डालसा के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में बीते शुक्रवार को डालसा पीएलवी जोबा रानी बास्के एवं नागेन्द्र कुमार के सहयोग से भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन से चार व्यक्ति विगत मंगलवार को रात्रि के समय पीड़ित व्यक्ति कोल्हान सिंकू (27) से बोला कि तुम्हारी बीबी डायन है उसे जान ले मार देंगे। विरोध करने पर पेट्रोल डालकर उसे जला भी दिया। 


इस दौरान उसकी पत्नी और एक साल का बेटा भी आग में झुलस कर मर गया। साथ ही उसका पति कोल्हान सिंकू भी आग के चपेट में आकर बुरी तरह से जल गया। इस घटना की सूचना संबंधित थाना को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आग से जलकर जख्मी हुए व्यक्ति को चाईबासा सदर अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया। वहां स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया , जहां डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पीएलवी जोबा रानी बास्के एवं नागेन्द्र कुमार की मदद से डॉक्टर की निगरानी में उसे भर्ती कराया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.