Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो के लोगों की समस्याओं का निदान मेरा पहला लक्ष्य होगा : पार्वती देवी Solving the problems of the people of Mango will be my first goal: Parvati Devi

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड में नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव की रफ्तार पकड़ने लगी है स्वाभाविक रूप से पूर्वी सिंहभूम भी इससे वंचित नहीं है। चुनाव की घोषणा, नामांकन और मतदान की तिथि घोषित किए जाने के बाद से प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करने में जुटे हैं। मानगो निवासी कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह की पत्नी पार्वती देवी भी मानगो नगर निकाय चुनाव में मेयर की प्रत्याशी होगी। आज इसकी घोषणा एक प्रेस वार्ता में जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से की।


फुटपाथी दुकानदारों को निश्चित जगह की व्यवस्था करेंगी : पार्वती देवी -पार्वती देवी ने बताया कि मानगो क्षेत्र में वैसे तो कई समस्याएं हैं, लेकिन कुल मिलाकर गरीबों का कोई सहारा नहीं है। फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले और ठेला, खूमचा लगाने वालों पर आए दिन गाज गिरते रहती है। ठेला खूमचा और सब्जी विक्रेताओं को इधर-उधर भाग दौड़ करना पड़ता है । उनका कोई स्थाई प्रबंध नहीं है। उनकी माली हालत वद से बत्तर है । ऐसे लोगों की वे मदद करना चाहती हैं । हर गरीब गुरुवा अपने पैरों पर खड़ा हो और उसे व्यवसाय करने का जगह मिले , इस बात का वह मेयर का चुनाव जीतने के बाद ध्यान रखेंगी।


मानगो की विधि व्यवस्था ध्वस्त : जितेंद्र सिंह -वहीं कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि मानगो की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है । आए दिन अपराधी दिनदहाड़े तांडव करते हैं। लाखों की चोरी अखिलेश दुबे के घर में हुई । आज तक अपराधियों का पता नहीं चला। इसके अलावे धमकियां, रंगदारी और हत्याएं जैसे अपराध होते रहते हैं । जिसे हर हाल में बंद करना आवश्यक है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि चुकी मानगो में मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है, इसलिए उनकी पत्नी चुनाव लड़ेंगी। अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी। विधि व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना उनका पहला लक्ष्य होगा। गरीबों के हित में अपना कार्य करेंगी। वहीं जितेन्द्र सिंह ने भी वार्ड पार्षद पद पर चुनाव लड़ने का एलान किया है और उनकी प्राथमिकता मानगो में अमन चैन कायम करना है। 


साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसका भी उन्होंने भरपूर प्रयास करने का संकल्प लिया है । वहीं पार्वती देवी ने कहा कि राजनीति से उनका दूर दूर तक कोई संबंध नहीं रहा है। राजनीति करने की बात उन्होंने कभी सोची भी नहीं थी, लेकिन जब मौका आया है तो उनके जेहन में यह बात आई कि हमें गरीबों की सेवा करनी चाहिए और मौका मिलने पर वह जरूर सेवा करेंगी। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने के बाद अपना चुनाव प्रचार करेंगी। अपनी बात लोगों के सामने रखेंगी। लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य होगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.