Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव लड़ेंगी मेयर पद का चुनाव; बिजली, पानी और महिला शिक्षा को बनाया मुख्य मुद्दाKumkum Srivastava, wife of the former BJP district president, will contest the mayoral election; electricity, water, and women's education have been made the main issues.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव ने महापौर (मेयर) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने मानगो की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।बिजली और पानी की अनियमित आपूर्ति मानगो की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता उन्हें चुनती है, तो उनकी प्राथमिकता इन दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना होगा। 


उन्होंने बताया कि उनके पति राजकुमार श्रीवास्तव लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलेगा। राजकुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए क्षेत्र की एक बड़ी कमी की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा मानगो में आज भी उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थानों की कमी है। हमारी बेटियों और महिलाओं को पढ़ाई के लिए साकची या बिस्टुपुर जाना पड़ता है। कुमकुम श्रीवास्तव का लक्ष्य मानगो क्षेत्र में ही महिलाओं के लिए बेहतर शिक्षण संस्थान और कॉलेज की स्थापना करवाना होगा, ताकि उन्हें दूर न जाना पड़े।


पार्टी सिंबल नहीं, पर भाजपा समर्थकों का भरोसा -हालांकि, इस बार के नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर (बिना पार्टी सिंबल के) लड़े जा रहे हैं, लेकिन राजकुमार श्रीवास्तव ने भरोसा जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका और उनके परिवार का भाजपा के साथ पुराना और अटूट संबंध रहा है। वे भाजपा की नीतियों और विकास के मॉडल को ही मानगो के धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे। कुमकुम श्रीवास्तव ने साफ किया कि वे किसी व्यक्तिगत विरोध के बजाय ‘विकास’ को अपना मुख्य मुद्दा बनाकर जनता के बीच जा रही हैं। गलियों की सफाई, जल निकासी और सुरक्षा जैसे विषयों पर भी वे अपना विजन साझा करेंगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.