Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में कांग्रेस से निलंबित होने पर भावुक हुईं जेबा खान , कहा : मैं लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही रही हूं Zeba Khan became emotional after being suspended from Congress in Jamshedpur, said: I have been a true soldier of the Congress party for a long time.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मंच पर रो पड़े. वहीं कांग्रेस से निलंबित होने के बाद मेयर प्रत्याशी जेबा खान का दर्द छलका. उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है. झारखंड कांग्रेस बन्ना गुप्ता के इशारे पर चल रही है. अब जनता इसका जवाब देगी. जमशेदपुर में मानगो नगर निगम का चुनाव अब चर्चा का विषय बनता जा रहा है. आरोप प्रत्यारोप के दौर के साथ ही चुनाव में प्रत्याशियों के आंसू भी छलक रहे हैं .एक तरफ पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता, मेयर पद की प्रत्याशी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के प्रचार के दौरान मंच पर रो पड़े, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह चर्चा का विषय बन गया है. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में अपनी पहचान बनाने वाली कांग्रेस नेत्री जेबा खान को मेयर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद जेबा खान का दर्द आंसुओं के जरिए छलका. दरअसल, जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला. 


मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में झारखंड के पूर्व मंत्री मंच पर ही भावुक हो गए और फफककर रो पड़े. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे मानगो के विकास और जनता के हित में लगातार संघर्ष करते रहे हैं. अपने राजनीतिक जीवन के पुराने संघर्षों को याद करते हुए वे भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें संभाला. इस दौरान सभा स्थल पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे. समर्थकों ने नारों के साथ उनका हौसला बढ़ाया. पूर्व मंत्री ने लोगों से अपील की कि मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए सुधा गुप्ता को मेयर पद पर विजयी बनाएं. यह भावुक दृश्य अब मानगो नगर निगम चुनाव में चर्चा का केंद्र बन गया है. 


इधर, जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मेयर पद की दावेदारी के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता जेबा खान उर्फ़ साइस्ता परवीन को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि सुधा गुप्ता कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी है लेकिन पार्टी से निलंबन होने के बाद जेबा खान भावुक हो गई और पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव जेबा खान उर्फ साइस्ता परवीन को झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी बलजीत सिंह बेदी द्वारा निलंबित कर दिया गया.


जेबा खान ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही रही हैं और राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा में शामिल रही हैं. प्रत्याशी जेबा खान ने आरोप लगाया कि उनके निलंबन के पीछे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का दबाव है. उनका कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी का कोई सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ता, तो वे स्वयं उसका समर्थन करती. वहीं जेबा खान ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को जबरन चुनाव मैदान में उतारने के लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाया था, जिसकी वजह से उन्हें निलंबित किया गया है. झारखंड कांग्रेस अब बन्ना गुप्ता के इशारे पर चल रही है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.