Mumbai (Anil Bedag) शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में तेजी से उभरती कंपनी अरिहंत एकेडमी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय 43% बढ़कर 14.54 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कर पश्चात लाभ 60 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 1.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। नौ महीनों के आंकड़े भी कंपनी की मजबूत प्रगति को दर्शाते हैं। इस अवधि में कुल राजस्व 50% बढ़कर 48.75 करोड़ रुपये रहा और पीएटी 65 प्रतिशत उछलकर 5.70 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि बेहतर परिचालन दक्षता और संतुलित खर्च प्रबंधन का परिणाम है।
को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कपासी के अनुसार, कंपनी का हाइब्रिड शिक्षण मॉडल, ब्रांड की विश्वसनीयता और छात्रों-अभिभावकों का भरोसा इस सफलता की मुख्य वजह हैं। हाल ही में मुंबई में 4 और राजस्थान में 3 नए सेंटर खोलकर संस्थान ने विस्तार को नई गति दी है। साथ ही, वर्ष-दर-वर्ष करीब 3,500 नए छात्रों का जुड़ना इसकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। अरिहंत एकेडमी अब विकास के अगले चरण की ओर बढ़ते हुए गुणवत्ता शिक्षा और सतत मूल्य सृजन पर केंद्रित है।




































No comments:
Post a Comment