Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai सपनों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत है शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स-हेमा मालिनी Shubham Motiwala & Jewellers is a legacy of dreams and family values ​​- Hema Malini

Mumbai (Anil Bedag) प्रसिद्ध फाइन ज्वेलरी ब्रांड शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स ने अपने विस्तार की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मुंबई के बोरीवली (पूर्व) स्थित स्काई सिटी मॉल, लेवल 1 में अपने नए फ्लैगशिप शोरूम का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया। लगभग 3,000 वर्ग फुट में फैला यह भव्य शोरूम बीते 28 वर्षों में ब्रांड के निरंतर विकास, भरोसे और शिल्पकला की कहानी को दर्शाता है। इस खास अवसर पर पद्मश्री हेमा मालिनी, सांसद, वरिष्ठ अभिनेत्री, प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना और सांस्कृतिक आइकन ने उद्घाटन कर समारोह की शोभा बढ़ाई। उल्लेखनीय है कि हेमा मालिनी जी ने वर्ष 2013 में शुभम मोटीवाला के मलाड शोरूम का भी उद्घाटन किया था, जिससे यह अवसर ब्रांड के साथ उनके लंबे और भावनात्मक जुड़ाव की निरंतरता को दर्शाता है।


प्राकृतिक मोतियों के आभूषणों में अग्रणी माने जाने वाले शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स ने हमेशा ही शुद्धता, प्रामाणिकता और कारीगरी में नए मानक स्थापित किए हैं। शोरूम की एक विशेष आकर्षण इसकी एक्सक्लूसिव ब्राइडल रूम है, जहां दुल्हनों के लिए व्यक्तिगत परामर्श के साथ वेडिंग ज्वेलरी और ब्राइडल ट्रूसो का खास अनुभव प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर हेमा मालिनी जी ने कहा,“कुछ यात्राएं केवल वर्षों से नहीं, बल्कि मूल्यों, भावनाओं और विश्वास से मापी जाती हैं। 2013 में शुभम मोटीवाला की यात्रा के एक अहम पड़ाव का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। आज जब वे एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह देखकर हृदय आनंद से भर जाता है कि यह खूबसूरत परंपरा समय के साथ और मजबूत हुई है। शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा एक आशीर्वाद है—सपनों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत, जो प्रेम और आस्था के साथ आगे बढ़ रही है।”


वहीं, शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स के एमडी श्री शिव अग्रवाल ने कहा, “हमारी यात्रा 1997 में एक सरल लेकिन भावनात्मक दृष्टि के साथ शुरू हुई थी—ऐसे आभूषण रचना, जो जीवन के सबसे खास पलों का हिस्सा बनें। पिछले 28 वर्षों में हमारा आधार विश्वास, उत्कृष्ट कारीगरी और ग्राहकों के साथ लंबे रिश्तों पर टिका रहा है।”


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.