Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Goilkera सदन में विधायक जगत माझी ने जिले के उच्च विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग अनिवार्य करने की मांग की In the House, MLA Jagat Majhi demanded making career counselling compulsory for students in the higher secondary schools of the district.

 


 Upgrade Jharkhand News. विधायक जगत माझी ने बजट सत्र के दौरान सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम जिले के उच्च विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग अनिवार्य करने की मांग की है। प्रश्न के माध्यम से विधायक ने कहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के सभी उच्च विद्यालयों के 09वीं और 10वीं कक्षाओं में कैरियर काउंसलिंग अनिवार्य कर छात्र-छात्राओं को उनकी खूबियों और कमियों को पहचानने और उनके कैरियर विकल्पों को प्रभावित करने का अबतक कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। विधायक ने कहा कि सभी उच्च विद्यालयों के 09वीं और 10वीं कक्षाओं में कैरियर काउंसलिंग अनिवार्य से सही शैक्षणिक पाठ्यक्रम या नौकरी के विकल्प चुनने में मार्गदर्शन, लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास के साथ छात्र-छात्राओं को अनुभव पूर्ण सलाह मिल सकता है। 


उत्तर में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयों तथा झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को भारत साक्षरता परियोजना के माध्यम से कैरियर काउंसिलिंग कराया जा रहा है। उक्त विद्यालयों में डिजिटल कौशल, अंग्रेजी भाषा में दक्षता और करियर मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को सशक्त बनाना विषय पर कार्य करने हेतु भारत साक्षरता परियोजना एवं झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची के मध्य अगले तीन वर्षों के लिए गैर वित्तीय हस्ताक्षारित किया गया है। साथ ही, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग, जिला नियोजनालय, प. सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं उच्च एवं प्लस-2 विद्यालयों में काउंसलिंग-सह-कैरियर गाइडेंस समय-समय पर आयोजित किया जाता है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.