- विधायक जगत माझी ने मामले को उठाते हुए सरकार से गुदड़ी प्रखंड में बैंकिंग सुविधा बहाल करने की मांग की
Upgrade Jharkhand News. विधायक जगत माझी ने गुदड़ी प्रखंड में बैंकिंग सुविधा नहीं होने का मुद्दा उठाया। मंगलवार को सदन में विधायक जगत माझी ने मामले को उठाते हुए सरकार से गुदड़ी में बैंकिंग सुविधा बहाल करने की मांग की। विधायक ने सदन में कहा कि गदड़ी प्रखंड में बैंकिंग सुविधा नहीं होने के कारण आमजनों को बैंकिंग कार्य के लिए लगभग 45 किमी दूर सोनुवा प्रखंड आना पड़ता है। सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं में प्राप्त राशि के निकासी के लिए सोनुवा प्रखंड आना पड़ता है। जिससे उन्हें समय और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से गुदड़ी प्रखंड में ही बैंकिंग सुविधा बहाल करने की मांग की, ताकि वहां के लोगों को वित्त कार्य के लिए दूसरे प्रखंड जाना नहीं पड़े।
-पिंडिंग-गुदड़ी एवं कमरगांव से जिलिंगगुटू पथ निर्माण की मांग -सोनुवा : बजट सत्र के दौरान विधायक ने गुदड़ी प्रखंड के दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण से संबंधित प्रश्न उठाये। उन्हाेंने पिंडिंग से गुदड़ी एवं कमरगांव से जिलिंगगुटू तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए उक्त दोनों सड़कों के निर्माण की मांग सरकार से की। विधायक ने कहा कि सड़क के अभाव में दर्जनों ग्रामवासियों को आम दिनों में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में दोनों सड़कों के निर्माण की मांग सरकार से की।
No comments:
Post a Comment