Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आनंद मार्ग एवं मारवाड़ी सम्मेलन कदमा शाखा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित , 60 यूनिट रक्त संग्रह व 100 पौधा दान किया गयाAnand Marg and Marwari Sammelan Kadma branch organised a blood donation camp, 60 units of blood were collected and 100 saplings were donated.

 


Jamshedpur (Nagendra) आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल पूर्वी सिंहभूम एवं जिला मारवाड़ी सम्मेलन कदमा शाखा द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 60 यूनिट रक्तदान किया और उनके बीच 100 पौधा का वितरण भी किया गया। वहीं मौके पर सुनील आनंद ने कहा कि भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कर्म योग का भाव है बिना किसी फल की आशा किए जो भी कार्य किया जाता है वह निष्काम कर्म कहा जाता है जिसमें भगवान साक्षी रहते हैं , वही है भगवान कृष्ण का कर्म योग। 


जितने भी रक्तदाता निःस्वार्थ  भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं , कारण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता परम पुरुष के छोटे-छोटे बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है। 


रक्त दाताओं के बीच समीर सरकार, मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ,कदमा शाखा अध्यक्ष पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज खेमका ,महासचिव विनोद अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष दीपू रंगबाजिया, नरेश कुमार गुप्ता अशोक अग्रवाल, शरद अग्रवाल ,दीपू रंगबाजिया ,मनोज खेमका ,महावीर अग्रवाल ,संतोष गर्ग ,विजय गोयल, विनोद अग्रवाल,मुकेश गुप्ता ,अजय पटवारी ,मनोज अग्रवाल एवं टाटा वर्कर्स यूनियन कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव ने भी रक्तदाताओं को पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.